{"_id":"578293034f1c1b4f677fa460","slug":"action-against-wine-mafia","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब माफिया के खिलाफ दिखाई सख्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब माफिया के खिलाफ दिखाई सख्ती
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sun, 10 Jul 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
झिंझाना क्षेत्र के गांव खेड़ी जुनारदार में अवैध शराब की भट्ठी पर छापामारी करने पहुंची आबकारी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली के झिंझाना में पुलिस, आबकारी टीम ने झिंझाना थाना क्षेत्र कई गांवों में छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान भारी मात्रा में कच्ची शराब और लहन के साथ शराब की भट्ठियां नष्ट कराई गईं।
रविवार को जिला आबकारी अधिकारी सुधीर कुमार, झिंझाना थाना प्रभारी बीपी सिंह ने पुलिस और पीएसी के जवानों के साथ क्षेत्र के गांव खेड़ी जुनारदार, मस्तगढ़, जाटान खानपुर और खानपुर कला आदि गांवों में कच्ची शराब बनाने वालों के खिलाफ छापामारी की। थाना प्रभारी ने बताया कि छापामारी के दौरान कोई आरोपी हाथ नहीं लगा, लेकिन मौके से शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए।
वहीं, लहन और कच्ची शराब को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। गौरतलब है कि झिंझाना क्षेत्र के इन गांवों में काफी समय से अवैध रूप से शराब बनाने का धंधा चल रहा है। पूर्व में भी पुलिस इस तरह के छापामार अभियान चला चुकी है, मगर शराब माफियाओं पर पूरी तरह अंकुशअ नहीं लग पाता। औपचारिकता के तौर पर कार्रवाई होने के कारण शराब माफिया फिर सक्रिय हो जाते हैं और अवैध रूप से शराब बनाने का धंधा शुरू कर देते हैं।