{"_id":"58ac884a4f1c1b0a53b246f1","slug":"a-gate-six-guards-but-thefts","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक गेट, छह चौकीदार, फिर भी चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक गेट, छह चौकीदार, फिर भी चोरी
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
Updated Wed, 22 Feb 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। एक गेट है और सुरक्षा के लिए छह चौकीदार। बावजूद इसके मंडी से चोरी हुए लाखों रुपये का माल मंडी से बाहर चला गया। मंडी कर्मचारियों की मिलीभगत के बिना यह संभव हो, यह बात पुलिस के गले नहीं उतर रही। जिसके चलते मंडी सचिव से लेकर इंस्पेक्टर तथा चौकीदार भी पुलिस के शक के दायरे में हैं।
नवीन मंडी में व्यापारी हंसराज के गोदाम से लाखों रुपये की खल की 300 से अधिक बोरियां चोरी हो गई थीं। मामले में मुकदमा दर्ज भी करा दिया गया और पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार कर कुछ खल की बोरियां भी बरामद कर लीं, अभी मामले में जांच चल रही है। व्यापारियों के अनुसार मंडी से यह चोरी तो उदाहरण मात्र है। इससे पूर्व भी कई चोरियां हो चुकी हैं और वहां से छह माह में पचास लाख तथा करीब दो साल में दो करोड़ रुपये का माल चोरी हो चुका है।
उधर इस मामले में मंडी कर्मचारियों पर भी उंगलियां उठ रही हैं। उसका कारण यह है कि मंडी में एक ही गेट है और सुरक्षा तथा गेटपास के लिए छह चौकीदारों की ड्यूटी बारी-बारी से होती है, ऐसे में बड़ा सवाल है कि दो सालों में करोड़ों रुपये का यह माल बिना इनकी जानकारी के मंडी से बाहर कैसे गया? जब माल चोरी हो रहा था तो उस वक्त मंडी चौकीदार तथा अन्य कर्मचारी कहां थे?
विज्ञापन
ऐसा नहीं है कि माल एक कट्टा भर हो यहां से 300 से अधिक खल की बोरियां बाहर निकल गईं और किसी को पता तक नहीं चला। अपने आप में मंडी कर्मचारियों को शक के घेरे में लाने के लिए काफी है। व्यापारियों ने भी पहली रिपोर्ट में मंडी सचिव सहित अन्य कर्मियों पर चोरी में मिलीभगत होने का शक जाहिर किया था। फिलहाल पुलिस की जांच चल रही और इस मंडी कर्मियों पर भी पुलिस के शक की सुई टिकी हुई है, जिसके चलते उनसे भी पुलिस पूछताछ करेगी।
खल व्यापारी को धमकी देने में दो पर मुकदमा
शामली। खल व्यापारी हंसराज को दुकान पर धमकी देने के मामले में दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू कर दी है। खल व्यापारी हंसराज के मंडी स्थित गोदाम से लाखों की खल चोरी हो गई थी, जिस मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए दो लोगों को जेल भेज दिया था। इस मामले में दो युवकों ने मंडी में आकर हंसराज को धमकी दी थी। पीड़ित ने कोतवाली में धमकी देने के मामले में आरोपी इमरान पुत्र रफीक कलंदरशाह और इरशाद पुत्र सलमू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पकड़े गए धमकी के आरोपी से पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि इनमें से एक आरोपी इंटर का छात्रा है।
पीआरडी जवान को दी थी धमकी
सूत्रों की माने तो मंडी गेट पर पीआरडी जवानों ने एक बार आने-जाने वाली गाड़ियों को चेक करना शुरू किया था। जिसके बाद गुस्साए एक मंडी कर्मचारी ने पीआरडी जवान को ऐसा करने से मना करते हुए मिट्टी में मिलाने तक की धमकी दे डाली थी। उस वक्त भी कोतवाली शामली में इस बात की शिकायत की गई थी।