फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   93 workers of Bhim Army arrested

भीम आर्मी के 93 कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी

Thu, 08 Mar 2018 11:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Thu, 08 Mar 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
93 workers of Bhim Army arrested
एसडीएम को ज्ञापन सौंपते भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला
शामली में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के अध्यक्ष चंद्रशेखर उर्फ रावण की रिहाई की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन करते हुए गिरफ्तारी दीं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में 93 कार्यकर्ताओं की प्रतीकात्मक गिरफ्तारी हुई। बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को भीम आर्मी भारत एकता मिशन के जिलाध्यक्ष नीटू गौतम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की भीड़ शामली में टंकी रोड स्थित संत रविदास मंदिर में एकत्र हुई। यहां से झंडा, बैनर और चंद्रशेखर उर्फ रावण के फोटो वाले पोस्टर लेकर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट की तरफ कूच किया। धीमानपुरा रेलवे क्रासिंग से होते हुए गुरुद्वारा तिराहा, एसटी तिराहा होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। काफी कार्यकर्ता पैदल ही नारेबाजी करते चल रहे थे, तो कई दुपहिया वाहनों पर थे। कलक्ट्रेट परिसर में भी चंद्रशेखर को रिहा करो के नारे के साथ जमकर प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाध्यक्ष नीटू गौतम के नेतृत्व में 93 कार्यकर्ताओं ने एसडीएम सुरजीत सिंह को ज्ञापन देकर गिरफ्तारी दी। इसके बाद एसडीएम सुरजीत सिंह और सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को रिहा कर दिया। इस दौरान नीटू गौतम, अवनीश, अवी गौतम, गौरव, सतीश कुमार, नीरज कुमार, सुमित, विजय तेजियान, राजू शेरवाल, संदीप कुमार, कपिल, रामगोपाल, मोहित कुमार, नकुल, अर्जुन, अनिल कुमार, देवेंद्र, अरुण, विकास, सचिन, कंवरसैन, सुनील, अमित, कुलदीप, रोबिन कुमार, अनुज कुमार, राहुल कुमार, सौरभ, प्रदीप कुमार, अरविंद, सुभाष चंद, श्याम सिंह, जितेंद्र, अनिकेत, रजनीश गौतम और फूल सिंह आदि प्रदर्शन में शामिल रहे। उधर, एसडीएम ने बताया कि 93 कार्यकर्ताओं को मुचलका भरवाने के बाद रिहा कर दिया गया है।
विज्ञापन
छावनी बना कलक्ट्रेट भीम आर्मी भारत एकता मिशन के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी देने की सूचना पर बृहस्पतिवार की सुबह से ही कलक्ट्रेट परिसर छावनी में तब्दील कर दिया गया था। आदर्श मंडी थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा सहित एक दर्जन से ज्यादा उपनिरीक्षक और कांस्टेबलों के अलावा पीएसी भी कलक्ट्रेट में तैनात कर दी गई थी। अपर पुलिस अधीक्षक जगदीश शर्मा, सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह भी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
तिरंगा झंडा भी लेकर पहुंचे कार्यकर्ता भीम आर्मी भारत एकता मिशन के कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे तो उनमें से कुछ नीले रंग में रंगे थे। किसी के हाथ में झंडा था, तो किसी के हाथ में चंद्रशेखर का फोटो वाला पोस्टर। इसके अलावा कार्यकर्ता तिरंगा भी लिए हुए थे। वहीं, इस दौरान पुलिसकर्मियों ने ऐसे कार्यकर्ताओं की तलाशी भी ली, जिनके पास बैग था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed