{"_id":"5b8d7dce42c792462f5eb690","slug":"91535999438-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालय निर्माण की धांधली का एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विद्यालय निर्माण की धांधली का एक आरोपी गिरफ्तार
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला।
प्राथमिक विद्यालय के निर्माण में धांधली करने के आरोप में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
कांधला क्षेत्र के गांव रामपुर खेड़ी में वर्ष 2016 में शिक्षा विभाग द्वारा प्राथमिक विद्यालय का निर्माण कराया गया था। ग्रामीणों ने विद्यालय निर्माण में पूर्व प्रधान कविता और गांव के ही जय गिरि पर साठगांठ कर निर्माण में मानक के अनुसार सामग्री न लगाए जाने की जिलाधिकारी से की थी। डीएम ने खंड शिक्षा अधिकारी से जांच कराई थी। खंड शिक्षा अधिकारी योगेश गुप्ता ने पूर्व प्रधान कविता और जय गिरि के खिलाफ कांधला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तभी से आरोपी फरार चल रहे थे। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी जय गिरि को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पूर्व प्रधान को गिरफ्तार करने के लिए प्रयास चल रहा है।