फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पूर्व एसएसओ की आत्महत्या के मामले में आया मोड

पूर्व एसएसओ की आत्महत्या के मामले में आया मोड

Sun, 05 Aug 2018 10:32 PM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
पूर्व एसएसओ की आत्महत्या के मामले में आया मोड
शामली। चार दिन पूर्व बुटराड़ी के पास फांसी के फंदे पर लटके मिले पूर्व एसएसओ के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। इस संबंध में कोतवाल से मिलकर रिपोर्ट दर्ज कर जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन

रेलपार निवासी संजय शर्मा विद्युत निगम में पूर्व एसएसओ थे। चार दिन पूर्व उनका शव बुटराड़ी के पास एक खेत में लटका मिला था। पुलिस के अनुसार परिस्थितियों को देखने और घटनास्थल की जांच करने के बाद आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण फांसी के फंदे पर लटकना आया था। रविवार को मृतक की मां उर्मिला तथा उसकी बहनें कोतवाली में पहुंची। कोतवाली प्रभारी जेएस कालरा से मिलकर आशंका जताई कि संजय शर्मा ऐसा नहीं कर सकता है। उन्हें आशंका है कि किसी ने उसकी हत्या करके शव को पेड़ पर टांग दिया है। उन्होंने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी जेएस कालरा ने परिजनों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट दिखाते हुए मौत का कारण बताया।, लेकिन परिजनों की संतुष्टि के लिए एक बार इस मामले की जांच कराई जाएगी और जो उचित होगा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed