{"_id":"5b6355cb4f1c1bb8538b6a91","slug":"81533236683-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ का विरोध करने पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ का विरोध करने पर हमला
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला।
छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती और उसके परिजनों को मारपीट कर आरोपी युवक फरार हो गए। पीड़ित पक्ष ने चार के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मोहल्ला रायजादगान निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि मोहल्ले का एक युवक उसकी बेटी के साथ आए दिन छेड़छाड़ करता है। बृहस्पतिवार को उसकी बेटी बाजार जा रही थी। इसी बीच उक्त युवक पीछा करते हुए वहां पर पहुंच गया और छेड़छाड़ करने लगा। विरोध पर उसके साथ में युवक ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की। शोर मचाने परिजन मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि युवक ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर लाठी डंडों से हमलाकर दिया। इनके बचाव में आए दुकानदार अरशद को भी हमलावरों ने धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। भीड़ जमा होते देखकर हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित पक्ष ने चार युवकों को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है। मामले में थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि उन्हें तहरीर मिली है जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।