फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ओवर लोड वाहन से टूटा धीमानपुरा रेलवे फाटक

ओवर लोड वाहन से टूटा धीमानपुरा रेलवे फाटक

Fri, 27 Apr 2018 11:44 PM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
ओवर लोड वाहन से टूटा धीमानपुरा रेलवे फाटक
शामली। एक टेंपो ने शुक्रवार की सुबह नौ बजे टक्कर मारकर धीमानपुरा रेलवे फाटक को क्षतिग्रस्त कर दिया। रेलवे फाटक बंद होने से शहर में जाम की स्थिति बन रही। साढ़े सात घंटे के दौरान पांच पैसेंजर ट्रेनों को जंजीर डालकर निकाला गया। ठइससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह नौ बजे के सहारनपुुुर से शामली होकर दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 51909 धीमानपुरा रेलवे फाटक से होकर गुजरी। रेलवे फाटक बंद होने के बाद मुजफ्फरनगर बस स्टैंड तक वाहनों की लंबी- लंबी कतार लगने से जाम की स्थिति बन गई। इससे नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दुपहिया वाहन चालकों को अन्य मार्गों से होकर गुजरना पड़ा। ट्रेन गुजरने के बाद आगे निकलने के चक्कर में एक टेंपो की टक्कर लगने से धीमानपुरा रेलवे फाटक क्षतिग्रस्त हो गया। धीमानपुरा रेलवे फाटक क्षति ग्रस्त हो जाने के बाद सुबह 11 बजे दिल्ली से शामली होकर सहारनपुुर जाने वाली 74021, दोपहर 12.10 बजे हरिद्वार से शामली होकर दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 54476, दोपहर दो बजे दिल्ली से शामली होकर हरिद्वार जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 54475, दोपहर तीन बजे सहारनपुर से शामली होकर दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेेन 74024 को जंजीर डालकर धीमानपुरा रेलवे फाटक से निकाला गया।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के सिगनल सेक्शन इंजीनियर सतीश पाल ने बताया कि रेलवे फाटक क्षतिग्रस्त होने की सूचना गेटमैन ने दोपहर 11.45 बजे उन्हें दी। इसके बाद रेलवे कर्मचारियों को भेजकर बैरियर की मरम्मत करने का काम शुरू किया गया। शाम 4.20 बजे तक धीमानपुरा रेलवे फाटक के बैरियर को ठीक कर दिया गया है। आरपी एफ के थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि धीमानपुुरा रेलवे फाटक को क्षतिग्रस्त करने के मामले में अज्ञात में थाना आरपीएफ में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह कैसा सड़क सुरक्षा सप्ताह: सुरक्षित नही रेलवे फाटक और हाईट गेज बैरियर
फोटो समाचार
शामली। वाहन चालकों की लापरवाही के चलते जिले के मुख्य मार्गों पर लगे बैरियर, रेलवे के हाईट गेज बैरियर सुरक्षित नहीं है। दिल्ली-शामली, सहारनपुुर रेलवे मार्ग पर विद्युत तारों को सुरक्षित करने के लिए शहर के धीमानपुरा रेलवे फाटक- कांधला में बुढ़ाना रोड पर हाइट गेज रेलवे बैरियर लगाए गए थे। हाइट गेट बैरियर लगे अभी दो माह भी नहीं हुए है, ओवर लोड वाहनों ने धीमानपुुरा रेलवे फाटक के पास गेटमैन के बगल में फाउंडेशन को क्षति ग्रस्त कर दिया है। धीमानपुरा रेलवे फाटक के पास टंकी रोड पर लोक निर्माण द्वारा लगाए गए बैरियर के नीचे भारी वाहनों के अड़कर निकल जाने से बैरियर मुड़कर तिरछा हो गया है। दिल्ली- शामली सहारनपुर मार्ग से गोहरनी- करोड़ी मार्ग पर लोक निर्माण विभाग द्वारा लगाया गया बैरियर भारी वाहन से क्षतिग्रस्त हो गया है। चार दिन में शामली के धीमानपुुरा-बुढा़ना रोड रेलवे फाटक क्षति ग्रस्त हो चुके है। उत्तर रेलवे के सिगनल सेक्शन इंजीनियर सतीश पाल ने बताया कि आए दिन रेलवे के बैरियर टूटने से वह परेशान है, रेलवे का खर्च बढ़ता जारहा है। इस संबंध में डीएम और एसपी शामली को पत्र लिखकर शहर से गुजरने वाले ओवर लोड वाहनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग करेंगे। उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता ललित अग्रवाल ने बताया कि ओवर लोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने के संबंध में एआटीओ को कई बार पत्र लिखे गए है। इस संबंध में डीएम-एसपी शामली को पत्र लिखकर ओवर लोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। एआरटी शामली द्वारा ओवर लोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है।


ओवरलोड वाहनों के खिलाफ होगी कार्रवाई
एआरटीओ मुंशीलाल का कहना है कि मुख्य मार्गों पर लगे बैरियरों की सुुरक्षा के लिए ओवरलोड एवं भारी वाहनों के चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ओवरलोड व भारी वाहनों को जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed