{"_id":"5a6a25294f1c1bb3208b5651","slug":"81516905769-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग मामलों में चार लोगों का शांतिभंग में चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलग-अलग मामलों में चार लोगों का शांतिभंग में चालान
Updated Fri, 26 Jan 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
गांव लिसाढ़ और मोहल्ला दयानंदनगर में हुए दो अलग-अलग झगड़ों के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
मोहल्ला दयानंदनगर में गांव बलवा निवासी अर्जुन किसी के साथ झगड़ रहा था। शोरशराबा होने पर मोहल्ले के लोगों ने डायल-100 पुलिस को कॉल कर दी। जिसके बाद डायल-100 पुलिस उसे थाने में ले आई। बाद में पुलिस ने उसका शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। गांव लिसाढ़ में तीन भाईयों के बीच दरवाजा लगाने को लेकर झगड़ा हो रहा था। सूचना पर डायल-100 पुलिस मौके पर पहुंची और झगड़ा कर रहे तीनों लोगों को समझाया। पुलिस के समझाने के बाद भी वह झगड़ा करने से बाज नहीं आए। जिसके बाद डायल-100 पुलिस तीनों को थाने में ले आई। जहां पर दोनों पक्षों के लोगों ने समझौता कराने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। जिसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपी तेजपाल, वीरसेन, अजीत का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। कोतवाली पुलिस के अनुसार चार आरोपियों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया है।