{"_id":"59612dd84f1c1bd3038b45c0","slug":"81499540952-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी की तलाश में आएं युवक को बंधक बनाकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी की तलाश में आएं युवक को बंधक बनाकर पीटा
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक को बंधक बनाकर पीटा
झिंझाना। नौकरी की तलाश में आए युवक को बंधक बनाकर मारपीट कर घायल किया। पीड़ित ने तहरीर थाना झिंझाना में देकर कार्रवाई की मांग की।
शनिवार को थाना झिंझाना में तहरीर देकर जनपद औरयां निवासी अरविंद तिवारी ने बताया कि राकेश नाम के युवक ने उसे पानीपत रेलवे स्टेशन से नौकरी दिलाने को झांसा देकर लेकर आया। आरोप है कि नौ हजार रुपये माह दिलाने को कह कर अपने साथ गांव सिकंदरपुर स्थित मास्टर विक्रम सिंह के यहां नौकरी पर छोड़ दिया। चार हजार रुपये प्रति माह बताने पर उसने नौकरी करने से इंकार कर दिया। आरोप है कि इसके बाद मास्टर ने बंधक बनाकर मारपीट कर उसके कपडे़ व 14 हजार रुपये बैग छीन लिया। शोर सुनकर आए अन्य ग्रामीणों ने उसे बचाया है। थाना प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों को थाना झिंझाना पर तलब किया जाएगा।