{"_id":"5cb76718bdec22142e74bf36","slug":"71555523352-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकदी लेकर महिला घर से गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकदी लेकर महिला घर से गायब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकदी लेकर महिला घर से गायब
कैराना। कस्बे के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने कोतवाली पर तहरीर दी कि मंगलवार को वह ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान उसकी पत्नी घर से 800 रुपये की नकदी लेकर बहन व बहनोई को यह कहकर गई कि वह डॉक्टर के यहां जा रही है, लेकिन इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं लगा है। वह दोनों बच्चों को भी घर पर ही छोड़ गई है। पीड़ित ने एक युवक पर पत्नी को बहला फुसलाकर ले जाने का शक जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
छत पर चढ़ने के विरोध में मारपीट
कैराना। बरनावी निवासी साजिद ने कोतवाली पर दी गई तहरीर में बताया गया कि बुधवार सुबह वह घर के अंदर सोया हुआ था। आरोप है कि तभी गांव का ही एक युवक उनकी छत पर चढ़ गया, जिसका उसने विरोध किया, तो उसने साथी के साथ मिलकर मारपीट कर दी और धमकी देकर फरार हो गया।
बेटों को गायब करने का आरोप
कैराना। क्षेत्र के एक ग्राम निवासी महिला ने कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि उसके पति की आठ वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी और वह मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पाल रही है। उसके पास कुछ जमीन है, जिसे कब्जाने के चक्कर में कुछ लोग लगे हुए हैं। पिछले दिनों उसके नाबालिग पुत्र को दिल्ली में किसी मामले में जेल जाना पड़ा था, जिसे जमानत पर छुड़ाने के लिए एक दिन पहले उसका बड़ा पुत्र गया था। उसके साथ में गांव का एक कथित नेता भी गया था। आरोप है कि कथित नेता ने जेल छूटने वाले और उसके बड़े लड़के दोनों को गायब कर दिया है और उसकी कृषि भूमि को हड़पना चाहता है, जिससे बेटों को देने की मांग की, तो उसने अंजाम भुगताने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि उक्त आरोपी जालसाज किस्म का है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बहन से झगड़ने पर मारपीट
कैराना। एक गांव निवासी युवक ने कोतवाली पर शिकायत करते हुए बताया कि उसका पुत्र बुधवार को अपनी बहन के साथ में पैसों को लेकर झगड़ रहा था। आरोप है कि पुत्र के चचेरे भाई ने उसके साथ में मारपीट कर दी, जिसमें वह घायल हो गया। पुलिस ने युवक का मेडिकल कराया है।
मुकीम गैंग के बदमाश की कोर्ट में पेशी
कैराना। बुधवार को दिल्ली पुलिस ने तिहाड़ जेल में बंद चल रहे वैसर, निवासी ग्राम खंद्रावली थाना कांधला को कैराना कोर्ट में पेशी पर लाया गया। वैसर को कुख्यात मुकीम काला गैंग का बदमाश बताया गया है। बदमाश के पेशी पर लाने की सूचना के चलते कोर्ट परिसर में पुलिस मुस्तैद हो गई। पेशी के बाद आरोपी को पुन: जेल भेज दिया गया।