फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मेसेज भेजने वाला आरोपी युवक रिश्तेदार निकला

मेसेज भेजने वाला आरोपी युवक रिश्तेदार निकला

Fri, 29 Mar 2019 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
मेसेज भेजने वाला आरोपी युवक रिश्तेदार निकला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। मोबाइल एप के माध्यम से अपनी पहचान छिपाकर विदेशी नंबर से वाट्सएप पर अश्लील मेसेज भेजकर युवती को परेशान करने के मामले का साइबर सेल ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक आपत्तिजनक मेसेज भेजने वाला आरोपी युवती का नजदीकी रिश्तेदार ही है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
जिला मुजफ्फरनगर के थाना फुगाना क्षेत्र निवासी युवती आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के एक गांव में रह रही है। कुछ समय से युवती के वाट्सएप पर अज्ञात व्यक्ति आपत्तिजनक मेसेज भेजकर परेशान कर रहा था। जिस नंबर से मेसेज भेजे जा रहे थे, वह नंबर देखने में विदेशी लग रहा था। परिजन और युवती लगातार मेसेज आने से परेशान थी। परिजनों ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की थी। इस मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी गई थी। साइबर सेल ने इस केस की गंभीरता से जांच की तो पता चला कि अश्लील मेसेज भेजने वाला कोई विदेशी न होकर युवती की रिश्तेदारी का युवक निकला। जांच में सामने आया कि आरोपी युवक अपनी बहन की ननद को परेशान करने की नीयत से उसे गलत मेसेज भेज रहा था। साइबर सेल के प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


इस तरह से भेजे गए अश्लील मैसेज
शामली। साइबर सेल के प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि मोबाइल में एप डाउनलोड कर लिया जाता है। इस एप के माध्यम से साइन अप के बाद लॉगइन करने से मूल मोबाइल नंबर हाइड हो जाता है। मूल नंबर के स्थान पर कोई भी वर्चुअल नंबर इंस्टाल कर दिया जाता है। इस तरह से वर्चुअल नंबर का इस्तेमाल कर लोगों को गुमराह करना या परेशान करना अपराध की श्रेणी में आता है। ऐसे मामले पकड़ में आने पर आरोपी कानूनी शिकंजे में फंस जाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed