फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बीच सड़क गाड़ी पार्क कर शराबियों ने किया हुड़दंग

बीच सड़क गाड़ी पार्क कर शराबियों ने किया हुड़दंग

Tue, 28 Nov 2017 11:26 PM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
बीच सड़क गाड़ी पार्क कर शराबियों ने किया हुड़दंग
कैराना।
विज्ञापन

बीच सड़क गाड़ी पार्क कर शराब पीकर हुड़दंग मचाना हरियाणा के युवकों को भारी पड़ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया और शराब की बोतल भी जब्त कर ली। हालांकि बाद में सभी को नसीहत देकर छोड़ दिया गया।
मंगलवार को हरियाणा के एक गांव से कैराना के एक गांव में बरात आई हुई थी। शादी में आए युवकों ने रास्ते में पानीपत बाईपास पर कार रोककर कार की छत पर शराब की बोतल रख दी। इसके बाद युवकों ने शराब पीनी शुरू कर दी। साथ ही युवकों ने गाड़ी में गाना बजाकर उन पर नाचना शुरू कर दिया। किसी राहगीर ने बीच रास्ते मे गाड़ी खड़ी करके खुलेआम शराब पीकर उत्पात मचाने की शिकायत कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार को कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले दस युवकों को पकड़ कर कोतवाली ले आई। बाद में युवकों द्वारा गलती की माफी मांगने के बाद पुलिस ने सभी युवकों को नसीहत करके छोड़ दिया।
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान शराब पकड़ी
कैराना। सोमवार की रात पुलिस ने यमुना पुलिस चौकी पर वाहन चेकिंग अभियान चला रखा था, तभी हरियाणा की तरफ से आ रही एक बाइक को रुकने का इशारा किया। बाइक से एक आरोपी कूदकर भाग गया। पुलिस ने बाइक चालक को पकड़ लिया। पुलिस द्वारा बाइक के दोनों तरफ बने लोहे के जाल में रखी 16 पेटी हरियाणा मार्का शराब बरामद कर ली। पुलिस ने मौके से एक शराब तस्कर रिजवान निवासी मोहल्ला रेतावाला को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवक ने फरार अपने साथी का नाम मेहरबान, निवासी छड़ियान बताया। वहीं. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बाइक सीज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed