{"_id":"5cd1ceccbdec22073073d2ca","slug":"61557253836-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा पुलिस की सराफ की दुकान पर दबिश, हंगामा-विरोध के चलते लौटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरियाणा पुलिस की सराफ की दुकान पर दबिश, हंगामा-विरोध के चलते लौटी
शामली। हरियाणा के करनाल जिले की सीआइए स्टाफ की टीम ने शामली के बड़ा बाजार सराफ के यहां दबिश दी। पुलिस टीम ने सराफ पर चोरी की सोने की चेन खरीदने का आरोप लगाया। इस दौरान व्यापारियों ने विरोध करते हुए हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
मंगलवार शाम को हरियाणा के करनाल पुलिस की टीम शामली के बड़ा बाजार में एक सराफ के यहां पहुंची। पुलिस टीम अपने साथ झिंझाना क्षेत्र के एक युवक को लेकर आई थी। पुलिस टीम का कहना था कि आरोपी युवक को चेन स्नेचिंग के मामले में पकड़ा है। आरोपी ने बताया कि उसने सोने की चेन को शामली निवासी सराफ के यहां बेचना बताया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस यहां पहुंची। हरियाणा पुलिस के आने की सूचना पर आसपास के व्यापारी इकट्ठे हो गए और हरियाणा पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया। पुलिस टीम ने सराफ को लेने का प्रयास किया तो व्यापारियों ने हंगामा कर दिया। हंगामे और विरोध के चलते पुलिस टीम सराफ से पूछताछ कर लौट गई। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि एक सराफ के यहां हरियाणा की करनाल पुलिस की टीम के आने की सूचना मिली थी, लेकिन उन्होंने कोतवाली में कोई आमद दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।