{"_id":"5cb1faadbdec2213f10df176","slug":"61555167917-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की साइड लगने पर विवाद में युवक पर हमला, गंभीर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार की साइड लगने पर विवाद में युवक पर हमला, गंभीर घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौसाना। गांव ऊदपुर निवासी रोबिन बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे कार से बिडौली से घर लौट रहे थे। गांव के निकट सामने से बाइक पर आ रहे युवक को उनकी कार की साइड लग गई। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। उस समय कुछ लोगों ने मामला शांत करा दिया और दोनों पक्ष अपने-अपने घर चले गए। आरोप है कि कुछ समय बाद बाइक सवार युवक अपने एक अन्य साथी के साथ रोबिन के घर में घुस गया और उसके साथ मारपीट करते हुए सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमला होता देख रोबिन की मां ने शोर मचा दिया। शोर होने पर आरोपी फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। रोबिन के पिता ओमकार सिंह ने पुलिस में एक को नामजद करते हुए दो आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने नामजद आरोपी को हिरासत में ले लिया है। चौकी प्रभारी बीनू सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों में पिछले कुछ समय से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। रात में दोनों पक्षों में कहासुनी व मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान रोबिन को चोट आई है। घटना की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।