फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ग्रामीण पर जानलेवा हमला करने के तीन आरोपी और गिरफ्तार

ग्रामीण पर जानलेवा हमला करने के तीन आरोपी और गिरफ्तार

Thu, 14 Feb 2019 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीण पर जानलेवा हमला करने के तीन आरोपी और गिरफ्तार
जानलेवा हमले में तीन आरोपी और गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। कोतवाली क्षेत्र के गांव लिलौन में एक सप्ताह पहले मामूली विवाद में ग्रामीण पर हमले के आरोप में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

गांव लिलौन में पांच फरवरी की रात को घर से किसी काम जा रहे ग्रामीण अनिल पर रास्ते में कहासुनी होने पर कुछ लोगों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया था। सिर में चोट लगने से ग्रामीण गंभीर घायल हो गया था। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया था। घायल के भाई पप्पू ने गांव के चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज कराया था। कोतवाली के एसआई जय किशोर ने बताया कि बृहस्पतिवार को इस मामले में फरार चल रहे जगमेर उर्फ रावण, अंकित और रवि को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में एक आरोपी जितेंद्र को दो दिन पहले गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed