{"_id":"5a1da3554f1c1b68678bea09","slug":"61511891797-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"्कूल गए तीन छात्र शाम तक नहीं लौटे घर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
्कूल गए तीन छात्र शाम तक नहीं लौटे घर
Updated Tue, 28 Nov 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना।
स्कूल गए तीन छात्र मंगलवार शाम तक घर नहीं लौटे, जिससे परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए गांव के गांव के कुछ युवकों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव मन्ना माजरा निवासी मेहरदीन ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसका बेटा व दो भतीजे कैराना के एक स्कूल में पढ़ने के लिए कैराना आते हैं। बीच रास्ते में गांव के ही कुछ युवक उनके बच्चों के साथ अभद्रता करते हैं। आरोपियों ने एक गिरोह बना रखा है। मंगलवार को भी कैराना स्कूल जाते समय उसके बेटे व भतीजों के साथ आरोपियों ने अभद्रता की तथा उनके साथ मारपीट करने की साजिश रची। इससे घबरा कर शाम तक भी उनके बच्चे घर पर वापस नहीं आए। तहरीर में बच्चों को तलाश कराए जाने व आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों के पुरानी रंजिश चली आ रही है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
आंगनबाड़ी ने दिया धरना
कैराना। मंगलवार को विकास खंड कार्यालय पर दर्जनों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांग है कि उनका मानदेय 18 हजार रुपये प्रतिमाह किया जाए। जब तक कि उन्हें राज्य कर्मचारी का दर्जा प्राप्त नहीं होता। इस दौरान मौके पर काफी हंगामा होता रहा। दोपहर डेढ़ बजे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपना धरना समाप्त किया। इस अवसर पर रीना, नीलम, नीरज, दीपा, प्रीति, कौसल, बबीता आदि मौजूद रही।