फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   घर में घुसकर युवती से अश्लील छेड़छाड़

घर में घुसकर युवती से अश्लील छेड़छाड़

Sat, 13 Oct 2018 11:29 PM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर युवती से अश्लील छेड़छाड़
कैराना। घर में घुसकर युवक ने बदनियती से युवती को दबोच लिया और छेड़छाड़ कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कस्बा कैराना के मोहल्ला आलखुर्द निवासी युवती ने तहरीर देकर बताया कि शनिवार दोपहर 12 बजे वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान मोहल्ले का ही आसमीर उसके घर में घुस आया। आरोपी ने बदनियती से उसे दबोच लिया और अश्लील छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर उसके चाचा मौके पर पहुंचे, तो आरोपी ने उसके चाचा के हाथ पर ईंट मार दी, जिसमें वह घायल हो गए। वहीं, कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी शौकेंद्र पाल ने बताया कि युवती की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

हरियाणा सीआईए की दबिश, बाइक चोर उठाए
कैराना। हरियाणा के पानीपत क्षेत्र में बाइक चोरी के मामलों को लेकर सीआईए स्टाफ ने कैराना में दबिश दी। तीन आरोपियों को पकड़ लिया तथा तीन बाइक भी बरामद की। शनिवार शाम हरियाणा के पानीपत जिले की सीआईए के एसआई मुकेश कुमार ने टीम के साथ कैराना कोतवाली पहुंचकर आमद दर्ज कराई। इसके बाद कस्बा के मोहल्ला इकरामपुरा व अन्य स्थानों पर दबिश डाली। दबिश के दौरान पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। इस दौरान तीन बाइक भी बरामद की। जिन पर पानीपत का रजिट्रेशन नंबर था। बाद में हरियाणा पुलिस तीनों युवकों को पूछताछ के लिए अपने साथ पानीपत ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed