{"_id":"5b1828284f1c1baa6e8b69dd","slug":"51528309800-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी गई मायके, युवक ने कर ली आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी गई मायके, युवक ने कर ली आत्महत्या
Updated Thu, 07 Jun 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन (शामली)।
नाराज होकर पत्नी मायके चली गई, जिस कारण मानसिक तनाव में आए युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
मोहल्ला छत्ता बंगला निवासी कादर के बेटे बिलाल (24) की शादी दो साल पूर्व सहारनपुर निवासी युवती के साथ हुई थी। बिलाल थानाभवन में ही टेलरिंग का कार्य करता था। करीब तीन महीना पूर्व नाराजगी के चलते पत्नी मायके चली गई और वापस ससुराल नहीं आई। इस वजह से बिलाल तनाव में रहने लगा। मंगलवार रात बिलाल अपने कमरे में जाकर सो गया था। सुबह जब बिलाल के मोबाइल फोन पर किसी की कॉल आई तो परिजनों ने बिलाल को उठाने के लिए आवाज लगाई। उसने कोई जवाब नहीं दिया। काफी प्रयास के बाद भी जब बिलाल नहीं उठा तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर बिलाल का शव पंखे से लटका मिला। सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में जांच की जा रही है।