फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल

लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल

Sat, 02 Dec 2017 10:58 PM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल
लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट
विज्ञापन

झिंझाना (शामली)। गांव पटनी में दो हजार रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट होने पर एक पक्ष से दो भाइयों सहित तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को झिंझाना सीएचसी में भर्ती कराया है।

शनिवार सायं को गांव पटनी में अपने घर में बैठे मुनव्वर, नदीम पुत्र इराफान, साहिब पुत्र महमूद को उसके पड़ोसी युवकों ने आकर लाठी के अलावा धारदार हथियारों से काटकर घायल कर दिया। शोरशराबा सुनकर आए पड़ोसियों को देखकर हमलावर भाग खड़े हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को झिंझाना सीएचसी में भर्ती कराया। थाना प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि पीडित इरफान ने थाना झिंझाना में तहरीर दी है कि आरोपी युवकों पर दो हजार रुपये उधार है, जिन्हें मांगने पर दो भाइयों व पड़ोसी ने मिलकर मारपीट कर जान से मारने का प्रयास किया है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed