फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   46.5 lakhs of currency in the police station

थाने की शोभा बढ़ा रही 46.5 लाख की करेंसी

Wed, 22 Mar 2017 12:01 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 22 Mar 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
46.5 lakhs of currency in the police station
rupees
शामली। नोटबंदी के बाद से काला धन सामने आ रहा है। माना जा रहा है कि शामली में पकड़ी गई 46.5 लाख की बड़ी रकम भी काला धन ही है। तीन दिन हो गए हैं और नोट थाने में जमा हैं, लेकिन अभी तक न तो आरबीआई से कोई टीम आई और न ही आयकर विभाग से यहां कोई पहुंचा है। 
विज्ञापन


चार दिन पूर्व शामली में आदर्श मंडी पुलिस ने एसटी तिराहे के पास एक इंडिगो गाड़ी से 46.5 लाख की पुरानी करेंसी जब्त करने के साथ तीन युवकों को पकड़ा था। पुरानी करेंसी के मामले में पुलिस ने तीनों युवकों से पूछताछ की, लेकिन कोई खास बात पता नहीं चल सकी थी, क्योंकि मामला आरबीआई तथा आयकर विभाग से ताल्लुक रखता है तो आदर्श मंडी पुलिस ने इसकी सूचना दोनों ही विभागों के अधिकारियों को दे दी थी।
विज्ञापन


मंगलवार को इस प्रकरण को तीन दिन बीत गए, लेकिन दोनों ही विभागों के किसी भी अधिकारी ने इस मामले में आकर जांच करने तक की जहमत नहीं उठाई। थाना प्रभारी साहब सिंह का कहना है कि इस मामले में दो बार पत्राचार किया जा चुका है, इसमें कोई शक नहीं है कि यह काला धन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए मामला बेहद गंभीर है। शामली में आयकर विभाग के मनमोहन सिंह का कहना है कि जांच करने के लिए उनकी अलग शाखा है जो कि मेरठ में है। उनको सूचना दी गई है, पुलिस को भी इसमें कार्रवाई कर देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed