{"_id":"5cdda84ebdec22076e31a702","slug":"41558030414-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन से पकड़ा संदिग्ध युवक, पूछताछ जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
स्टेशन से पकड़ा संदिग्ध युवक, पूछताछ जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध हालात में पश्चिम बंगाल के एक युवक को पकड़ लिया गया। जिससे खुफिया विभाग की टीमें पूछताछ कर रही हैं।
रेलवे स्टेशन पर बुधवार को खुफिया विभाग की टीम ने एक युवक को संदिग्ध हालात में पकड़ लिया। बताया गया है कि उसके पास से पश्चिम बंगाल का पासपोर्ट बरामद हुआ। पूछताछ में युवक पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद का निवासी बताया गया। इसके शामली पहुंचने का क्या मकसद रहा, यहां कैसे पहुंचा और किस काम से यहां आया है। इस बारे में पूछताछ कर जानकारी करने की कोशिश की जा रही है। बताया गया है कि युवक से खुफिया टीमें किसी गोपनीय स्थान पर पूछताछ कर रही हैं। सूत्रों का कहना है कि अभी तक युवक से पूछताछ के बाद कोई पुख्ता जानकारी हासिल नहीं हो सकी है। इस संबंध में एसपी अजय कुमार ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध हालात में पकड़ा गया था। उसके पास पासपोर्ट भी मुर्शीदाबाद का ही मिला है। खुफिया विभाग ने उस युवक से पूछताछ की थी, लेकिन उससे कोई विशेष जानकारी नहीं मिल सकी। यह मामला रेलवे पुलिस क्षेत्र का होने के कारण रेलवे पुलिस युवक से पूछताछ कर जांच कर रही है। इस संबंध में जीआरपी थाना प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि स्टेशन से किसी संदिग्ध युवक के पकड़े जाने का मामला उनकी जानकारी में नहीं है।