{"_id":"5b537bd94f1c1b41748b63d8","slug":"41532197849-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप के तीनों आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगरेप के तीनों आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे
Updated Sun, 22 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
शामली। मकान का बकाया किराया दिलाने के बहाने महिला को ले जाकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
महिला के मकान में किराये पर रहने वाले व्यक्ति श्रीकिशन निवासी बनत ने काफी समय से किराया नहीं दिया था। किराये के 5 हजार रुपये बकाया थे। 19 जुलाई को बनत निवासी नीटू और राजन उर्फ राजीव महिला को अपने साथ बाइक पर बैठाकर ले गए थे और कहा था कि श्रीकिशन से बकाया रुपये दिलाएंगे। मुजफ्फरनगर मार्ग पर बनत से आगे गोहरपुर मोड़ के पास खेत में ले जाकर महिला से दुष्कर्म किया गया। आरोपी नीटू ने दुष्कर्म किया था, जबकि श्रीकिशन और राजन ने मौके पर मौजूद रहकर वारदात में नीटू का साथ दिया था। इसके चलते वारदात में तीनों को आरोपी बनाया गया। वारदात की रिपोर्ट महिला के बेटे की तरफ से आदर्श मंडी थाने पर दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता की डाक्टरी कराई और सीआरपीसी 161 के तहत बयान दर्ज किए। बयानों में भी महिला ने घटनाक्रम बताया और नीटू द्वारा दुष्कर्म करना तथा श्रीकिशन, राजन द्वारा वारदात में सहयोग करना बताया था। वहीं, प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि शुक्रवार देर रात आरोपियों को उनके घर से दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया। शनिवार दोपहर न्यायालय में पेश करके आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी नीटू का पुराना आपराधिक रिकार्ड भी है, उसके खिलाफ डकैती और गुंडा एक्ट का मामला भी दर्ज हुआ था।