फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   फर्जी निकला गैंगरेप का मामला

फर्जी निकला गैंगरेप का मामला

Sat, 19 May 2018 12:45 AM IST
Updated Sat, 19 May 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
फर्जी निकला गैंगरेप का मामला
कैराना (शामली)। मौलवी सहित चार पर लगाया गया गैंगरेप का आरोप पुलिस की जांच में झूठा निकला। आरोप लगाने वाली महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मौलवी पर निकाह न कराने, दो युवकों से उधार ली गई रकम को डकराने जबकि एक पर मुखबिरी के शक की रंजिश में यह साजिश रची थी। फिलहाल महिला को उसके पति द्वारा लिखाई गई गुमशुदगी की रिपोर्ट में कार्रवाई के लिए बागपत पुलिस के हवाले कर दिया गया है जबकि उसका प्रेमी फरार है।
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व बागपत निवासी महिला ने कैराना कोतवाली में तहरीर दी थी कि एक माह पहले वह बागपत से रेल द्वारा कलियर शरीफ जा रही थी। शामली स्टेशन पर खाने का समान लेने के कारण उसकी ट्रेन छूट गई थी। स्टेशन पर उसे जानकार कैराना निवासी साजिद मिला। साजिद ने उसे अपनी कार में बैठा लिया और फोन करके असलम निवासी मसूरा, रूस्तम निवासी कैराना और एक अन्य को भी बुला लिया। आरोप है कि इसके बाद चारों रोज शराब पीकर उसके साथ सामूहिक दुराचार करते थे। तीन दिन पूर्व वह ऊंचागांव के पास किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटी और कांधला निवासी एक वृद्ध से सहायता लेकर कोतवाली आई। पुलिस ने मामले की गंभीरता समझते हुए गहनता के साथ जांच की। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि महिला शादीशुदा और एक बच्चे की मां है। महिला एक माह पूर्व बागपत में अपने पति और बच्चे को छोड़कर झिंझाना के दभेड़ी गांव निवासी हुसैन के साथ चली गई थी। दोनों पानीपत रहने लगे। नौ मई को दोनों कैराना निवासी रुस्तम के घर आए और दस मई को कैराना के मौलवी के पास निकाह कराने पहुंचे। मौलवी ने निकाह से पहले तलाक के कागज मांगे। तलाक के कागज नहीं दिखाने पर मौलवी ने निकाह से इंकार कर दिया। इसके बाद हुसैन का मामा और बहन दोनों को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मसूरा निवासी असलम ने हुसैन को साजिद की मौजूदगी में 70 हजार रुपये उधार दे रखे थे। साजिद और असलम के तगादा करने पर हुसैन उनसे रजिंश रखता था। साथ ही मौलवी द्वारा गलत निकाह से इंकार करने पर उसके साथ भी रंजिश बन गई थी। इसके अलावा रुस्तम पर शक था कि उसने हुसैन के मामा और बहन को उनके कैराना होने की सूचना दी थी। इसके बाद हुसैन के कहने पर महिला ने मौलवी सहित 70 हजार के लेनदार असलम, उसके साथी साजिद और मुखबिरी के शक में रुस्तम के विरुद्ध गैंगरेप की झूठी तहरीर दी। जांच में पता चला कि एक आरोपी साजिद पहले से ही हरियाणा की हिसार जेल में बंद है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोप लगाने वाली महिला के पति ने बागपत थाने में उसकी गुमशुदगी लिखवा रखी है। महिला को बागपत पुलिस अपने साथ ले गई है। इस मामले में महिला के साथ साथ हुसैन के विरुद्ध भी झूठी तहरीर देने के आरोप में कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल हुसैन फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed