{"_id":"5a26e8014f1c1ba7668b84cc","slug":"41512499201-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने आरोपी के घर किया नोटिस चस्पा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने आरोपी के घर किया नोटिस चस्पा
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपी के घर कुर्की नोटिस चस्पा
कैराना। किशोरी का अपहरण करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने कुर्की का नोटिस चस्पा किया है।
उपनिरीक्षक शोकिंद्र पाल ने बताया कि 16 जनवरी 2017 को गांव निवासी किशोरी को गांव का ही युवक बहला फुसला कर ले गया था। किशोरी के पिता ने कोतवाली में सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। छह आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन किशोरी बरामद नहीं हुई और मुख्य आरोपी रेणू फरार चल रहा है। मंगलवार को पुलिस ने अदालत से अनुमति मिलने पर आरोपी रेणू घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा करा दिया।
शांतिभंग की आशंका में छह लोग पकड़े
कैराना। पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद को लेकर दोनों पक्षों के लोग मंगलवार को थाने पहुंचे। थाने में ही दोनों पक्षों में गाली गलौज होने लगी। इस पर पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया।
कस्बा कैराना की आर्यपुरी बस्ती निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसकी पत्नी 20 दिन पूर्व पड़ोसी युवक के साथ चली गई तथा घर में रखी नकदी व जेवर भी अपने साथ ले गई। पुलिस ने आरोपी पक्ष पर दबाव बनाने के लिए एक युवक को थाने में बैठा लिया था। मंगलवार को उक्त महिला अपनी मां के साथ कैराना थाने पहुंची। महिला ने बयान दर्ज कराते हुए कहा कि पति उसके साथ मारपीट करता है, जिस कारण वह अपने मायके सहारनपुर चली गई थी। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। पुलिस ने एक पक्ष के शफीक, इस्तकार और इकराम तथा दूसरे पक्ष के शौकीन, शोकत व इमरान निवासी आर्यपुरी को शंतिभंग की आशंका में पकड़ने के बाद मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर दिया। उधर, महिला को उसकी मां के साथ सहारनपुर भेज दिया गया।
विज्ञापन
पारिवारिक विवाद में चार युवक गिरफ्तार
कैराना। कस्बा कैराना के मोहल्ला आलकला में मंगलवार को पारिवारिक विवाद के चलते राजा व अख्तर पक्ष के बीच मारपीट हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक पक्ष के राजा व शफीक तथा दूसरे पक्ष के अख्तर व इस्तकार निवासी आलकला को गिरफ्तार कर लिया। शांतिभंग की आशंका में आरोपियों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर दिया।