{"_id":"5bb6602c867a5529224d384c","slug":"31538678828-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियार तस्करी को लेकर फिर सुर्खियों में कैराना-Meerut","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हथियार तस्करी को लेकर फिर सुर्खियों में कैराना-Meerut
Updated Fri, 05 Oct 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हथियार तस्करी को लेकर फिर सुर्खियों में कैराना
अमर उजाला ब्यूरो
कैराना(शामली)। हथियार तस्करी को लेकर एक बार फिर कैराना सुर्खियों में है। मोहल्ला दरबार खुर्द रेतावाला निवासी इसरार को जींद (हरियाणा) में गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से सीआईए हरियाणा ने पांच हथगोले तथा पिस्टल बरामद की है। इस गिरफ्तारी के बाद कैराना में भी खुफिया विभाग सतर्क हो गया है।
हालांकि इसरार के परिजनों को उसके पकड़े जाने की कोई खबर नहीं है। उसके भाई अकबर ने बताया कि रविवार शाम एक युवक इसरार को बुलाकर ले गया था, जो भाषा व बोलचाल से हरियाणा का रहने वाला लग रहा था। तभी से उनका इसरार से कोई संपर्क नहीं हुआ और इस कारण वे भी परेशान थे। इसरार जींद में फर्नीचर का सामान बनाने का कार्य करता है। वहीं, इसरार की पत्नी इमराना ने बताया कि उसे अपने पति के पकड़े जाने की कोई जानकारी नहीं है। आरोप लगाया कि वह पकड़ा नहीं गया, बल्कि फंसाया गया है और उसके पति पर कोई केस नहीं है। हालांकि वह पड़ोस के झगड़े में एक बार बंद हुआ था, लेकिन उसमें फैसला हो चुका था।
उधर, इसरार की गिरफ्तारी के बाद कैराना फिर से सुर्खियों में आ गया है। कैराना के शातिर बदमाश विदेशी हथियार, जाली करेंसी व मादक पदार्थों की तस्करी को अंजाम दे चुके हैं। स्थानीय खुफिया तंत्र ने आरोपी के करीबियों की कुंडली खंगालनी शुरु कर दी है।
विज्ञापन
महत्वपूर्ण
-हरियाणा के जींद में पांच हथगोले व पिस्टल सहित पकड़ा गया इसरार
-परिजनों ने लगाया फंसाने का आरोप, बोले- फर्निचर का काम करता है
कहीं बड़ी साजिश तो नहीं थी
इसरार की गिरफ्तारी पर हरियाणा पुलिस ने खुलासा किया कि उक्त हथगोले वह कैराना से लाया और जींद में किसी युवक को सप्लाई करने थे। इसके चलते कैराना पुलिस यह पता करने में जुटी है कि इसरार इन्हें कहां से लाया? इसके पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं रची जा रही है?
घर की हालत भी ज्यादा ठीक नहीं
मोहल्ला रेतावाला में इसरार का मकान है, जिसमें दो कमरे हैं। मैन गेट लोहे का लगा है, जबकि कमरों की दीवारों पर प्लास्टर हो रहा है। कमरों के गेट पर पर्दा लटका हुआ था। इसरार के 5 लड़की और 7 लड़के हैं। इसके अलावा वे चार भाई इसरार, यूनुस, यूसुफ व अकबर हैं। इनमें यूसुफ सबसे बड़ा है। सभी भाई भी बढ़ई व मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं।
------
खुफिया विभाग को नहीं लगी भनक
पूर्व में कई बार कैराना से निर्मित होने वाले हथियार, जाली करेंसी व अन्य मादक पदार्थों की तस्करी के मामले सामने आते रहे हैं, लेकिन स्थानीय खुफिया विभाग सुस्त ही नजर आता है। खुफिया विभाग को भी आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही खबर होती है और बाद में फिर खुफिया विभाग अलर्ट हो जाता है। इसरार की गिरफ्तारी के मामले में भी ऐसा ही हुआ है।