फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   कोर्ट में पेश कर जेल भेजे गए दोनों बदमाश

कोर्ट में पेश कर जेल भेजे गए दोनों बदमाश

Sun, 02 Jul 2017 12:44 AM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट में पेश कर जेल भेजे गए दोनों बदमाश
शामली। पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किए गए पांच हजार के इनामी बदमाश नफीस और इंसार को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। अदालत के आदेश पर दोनों बदमाशों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को झिंझाना थाना क्षेत्र में बिड़ौली-चौसाना मार्ग पर गांव सकौती के पास पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान दोनों तरफ से गोलियां चली थी, जिसमें दो बदमाश नफीस और इंसार गोली लगने से घायल हो गया था। दोनों बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, जबकि एक बदमाश मौके से फरार हो गया था। वहीं, मुठभेड़ में झिंझाना थानाध्यक्ष भगवत सिंह सहित पांच पुलिसकर्मी भी घायल हो गए थे। घायल बदमाशों को पुलिस ने झिंझाना सीएचसी में उपचार कराने के बाद शामली के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। इनके कब्जे से तमंचे, कारतूस और बाइक बरामद हुई थी। पुलिस का दावा है कि इन्हीं बदमाशों ने 23 जून को झिंझाना क्षेत्र में बिड़ौली चौसाना मार्ग पर लूटपाट में विफल होने पर मन्नूगढ़ निवासी अजय उर्फ नीटू की गोली मारकर हत्या कर दी थी। शनिवार को पुलिस ने दोनों बदमाशों को न्यायालय में पेश किया। वहां से दोनों बदमाशों को मुजफ्फरनगर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सीओ कैराना और थानाभवन का तबादला
शामली। शासन ने शनिवार को बड़े पैमाने पर पुलिस उपाधीक्षकों का स्थानांतरण किया। इसके चलते शामली जिले के कैराना सीओ भूषण वर्मा का बदायूं और सीओ थानाभवन सुनील कुमार त्यागी को अलीगढ़ स्थानांतरित किया गया है। इनके स्थान पर सीओ गजेंद्र पाल सिंह और वीरपाल सिंह को शामली स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed