{"_id":"5c0ea91ebdec22415a7fa841","slug":"21544464670-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी युगल ने रचाई शादी, एसपी से मांगी सुरक्षा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी युगल ने रचाई शादी, एसपी से मांगी सुरक्षा
Updated Mon, 10 Dec 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमी युगल ने शादी के बाद मांगी सुरक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। एसपी कार्यालय पहुंचे प्रेेमी युगल ने दावा किया कि उन्होंने मंदिर में शादी कर ली है। आरोप है कि उनके परिजन शादी से सहमत नहीं है। उन्होंने परिजनों से जान का खतरा बताकर सुरक्षा की गुहार लगाई। एसपी ने कोतवाली पुलिस को इस संबंध में निर्देशित किया है। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार से उनके कार्यालय में मिल प्रेमी युगल ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वे दोनों बालिग है। उन्होंने अपनी मर्जी से 28 नवंबर को मुजफ्फरनगर के एक मंदिर में शादी कर ली। युवती ने अपने परिजनों पर आरोप लगाया कि वे उसे परेशान कर रहे है। पुलिस में झूठी रिपोर्ट कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि वे इसे लेकर कोर्ट गए थे। कोर्ट ने पुलिस को सुरक्षा प्रदान करने को कहा है। युवती ने अपने परिजनों से जान का खतरा बताते हुए एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई। युवती ने कोतवाली पुलिस पर परेशान करने व उसके ससुराल वालों को थाने में बेवजह बैठाने का आरोप लगाया। एसपी ने कोतवाली पुलिस को हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में कार्रवाई करने के निर्देश दिए।