{"_id":"5b69f1344f1c1bac7d8b6e7b","slug":"21533669684-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता किशोरी बरामद, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता किशोरी बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
लापता किशोरी बरामद, आरोपी गिरफ्तार
झिंझाना। क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को दो अगस्त को गांव टोडा निवासी अजय बहला फुसलाकर अगवा करके ले गया था। किशोरी के पिता ने आरोपी युवक के अलावा उसके पिता रामहेर, मां पूनम व बहन काजल को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी के माता पिता और बहन को पुलिस पूर्व में ही गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, मंगलवार को आरोपी अजय को पुलिस ने मेरठ करनाल हाइवे पर गाडीवाला चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया और किशोरी भी बरामद कर ली। थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी अजय को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। इसके बाद लड़की के बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष कराए जाएंगे।