{"_id":"5b60ace64f1c1b827d8b5d40","slug":"21533062374-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा का बहला फुसलाकर अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा का बहला फुसलाकर अपहरण
Updated Wed, 01 Aug 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रा को अगवा करने का आरोप
झिंझाना। सोमवार सुबह ऊन चौकी क्षेत्र के एक गांव से कक्षा 12 वीं छात्रा का बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया गया था। छात्रा के पिता ने गांव टोडा निवासी युवक और उसके माता पिता तथा बहन के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने सोमवार रात में आरोपी युवक के परिजनों को हिरासत में लिया हुआ है। थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी युवक और छात्रा को तलाश किया जा रहा है। आरोपी युवक के माता पिता से भी पूछताछ चल रही है। जल्दी ही छात्रा को बरामद कर लिया जाएगा।
लड़की का फोटो वायरल करने पर दो आरोपी दबोचे
झिंझाना । कस्बा झिंझाना के मोहल्ला ताडवाला निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर मोहल्ले के दो युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि युवकों ने उसकी बेटी फोटो व्हाट्सएप पर वायरल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी सुनील और राहुल को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया।