{"_id":"5b5a1ac84f1c1bbd298b62a9","slug":"21532631752-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांतिभंग के आरोप में पकड़े तीन युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शांतिभंग के आरोप में पकड़े तीन युवक
Updated Fri, 27 Jul 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
शांतिभंग के आरोप में पकड़े तीन युवक
कैराना।
पुलिस ने तीन अलग-अलग स्थानों से झगड़ा करने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को ईदगाह रोड पर पड़ोसन के साथ झगड़ा करने के आरोप में पुलिस ने शहजाद को गिरफ्तार किया। उधर, गुलशन नगर बस्ती निवासी अब्दुल गफ्फार और छड़ियान निवासी चांद को परिवार के साथ झगड़ा करने के आरोप में पकड़ा गया। तीनों आरोपियों को पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर दिया।
धारदार हथियार से हमला करने का आरोप
कैराना। ठेली से पकोड़े खरीदकर पैसे नहीं देने पर युवक पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया। मोहल्ला छड़ियान निवासी अनीस ने कैराना कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका भाई कांधला तिराहे के निकट पकोड़े बेचने की ठेली लगाता है। बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे तीन युवकों ने उसके भाई के पकोड़े लिए, लेकिन पैसे नहीं दिए। आरोप है कि जब उसने विरोध किया, तो तीन आरोपियों ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।