{"_id":"5b5a1ab24f1c1b4e748b7347","slug":"21532631730-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मी को गोली मारी, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सफाई कर्मी को गोली मारी, गंभीर
Updated Fri, 27 Jul 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संविदा सफाई कर्मी को गोली मारी, गंभीर
शामली।
ड्यूटी पर तैनात संविदा सफाई कर्मचारी को दो युवकों ने गोली मार दी। घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे गंभीर हालत के चलते मेरठ रेफर कर दिया गया। इसके बाद गुस्साए वाल्मीकि समाज के लोगों ने शामली कोतवाली में हंगामा किया। शाम तक मामले में रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी चल रही थी। उधर, पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया, जो शराब के नशे में था। पकड़ा गया युवक एक पूर्व विधायक के परिवार से जुड़ा है।
शहर के मोहल्ला नंदूप्रसाद निवासी शिवकुमार (30 ) पुत्र प्रकाश नगर पालिका परिषद शामली में संविदा सफाई कर्मचारी है। उसकी ड्यूटी माजरा रोड स्थित चौधरी चरण सिंह बारातघर के पास लगी है। बृहस्पतिवार अपराह्न करीब चार बजे वह ड्यूटी पर जा रहा था। इसी दौरान माजरा रोड पर दो युवकों ने उसको गोली मार दी और फरार हो गए। घटनास्थल पर भीड़ एकत्र हो गई। इसके बाद घायल शिवकुमार को शहर के निजी अस्पताल ले जाकर उपचार कराया गया। गंभीर हालत के चलते घायल को मेरठ रेफर कर दिया। इसी दौरान सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह और कोतवाली प्रभारी जेएस कालरा भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेने के बाद हमलावरों को गिरफ्तार करने के लिए टीम लगा दीं।
उधर, कुछ देर बाद ही वाल्मीकि समाज के लोगों की भीड़ शामली कोतवाली में पहुंची और आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा कर दिया। इस दौरान भाजपा नेता घनश्याम पारचा, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार, जिला पंचायत सदस्य के पति विपिन भी कोतवाली में पहुंच गए। हंगामे के सूचना पर सीओ सिटी एके सिंह और कोतवाली प्रभारी जेएस कालरा भी वहां आए और लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। कोतवाली प्रभारी ने उन्हें बताया कि एक आरोपी को पकड़ लिया गया है, जबकि दूसरे को तलाश किया जा रहा है। पकड़ा गया युवक शामली का रहने वाला है और एक पूर्व विधायक के परिवार से जुड़ा है। पुलिस हिरासत में लेने के दौरान वह नशे की हालत में था। शाम को इस मामले में घायल शिवकुमार के भाई शमी की ओर से हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी गई। पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
तनाव देख कोतवाली में बुला ली गई पीएसी
सफाई कर्मचारी को गोली लगने के बाद स्थिति तनाव पूर्ण हो गई। सैकड़ों की संख्या में सफाई कर्मचारी और वाल्मीकि समाज के लोग एकत्र हो गए और कोतवाली में हंगामा शुुरू हो गया। मौके की स्थिति को भांपते हुए पीएसी मौके पर बुला ली गई।
-- वर्जन --
सफाई कर्मचारी को गोली मारने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है, एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है, उससे पूछताछ की जा रही है। - जेएस कालरा, कोतवाली प्रभारी