{"_id":"6ade05c7a30a72a08d03e2c7","slug":"sadabad-married-woman-suspicious-death-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"सादाबाद: विवाहिता सुजाता की संदिग्ध मौत, जंगले के सहारे फंदे पर लटकी मिली, एक दिन पहले की करवाचौथ खरीदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सादाबाद: विवाहिता सुजाता की संदिग्ध मौत, जंगले के सहारे फंदे पर लटकी मिली, एक दिन पहले की करवाचौथ खरीदारी
Sun, 25 Oct 2026 07:07 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 25 Oct 2026 07:07 PM IST
सार
सुजाता का पति राजा वृंदावन क्षेत्र के एक मंदिर में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। राजा ने बताया कि वह कई दिन की छुट्टियों के बाद रविवार को ही घर से सुबह निकला था। उसे दोपहर को सुजाता की मृत्यु की खबर मिली। पति ने एक दिन पहले सुजाता को करवाचौथ के पर्व की खरीदारी भी कराई थी।
विज्ञापन
मृतका सुजाता
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ी भगता में 26 वर्षीय विवाहिता सुजाता की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। वह अपने कमरे में जंगले के सहारे फंदे पर लटकी मिली। परिजन आनन-फानन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। चिकित्सक के अनुसार महिला के गले पर फंदे के निशान थे।
विज्ञापन
सुजाता का पति राजा वृंदावन क्षेत्र के एक मंदिर में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। राजा ने बताया कि वह कई दिन की छुट्टियों के बाद रविवार को ही घर से सुबह निकला था। उसे दोपहर को सुजाता की मृत्यु की खबर मिली। पति ने एक दिन पहले सुजाता को करवाचौथ के पर्व की खरीदारी भी कराई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। विवाहिता की मृत्यु किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी पता नहीं चल सका है। कोतवाल विजय कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन