{"_id":"5a9c34a94f1c1bb5568b6f3f","slug":"21520186537-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग करने पहुंची विद्युत विभाग की टीम से हाथापाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेकिंग करने पहुंची विद्युत विभाग की टीम से हाथापाई
Updated Sun, 04 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला (शामली)। बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ चेकिंग करने पहुंची विद्युत निगम की टीम के साथ लोगों ने गाली गलौज कर दी। विरोध करने पर हाथापाई भी की गई। अवर अभियंता ने कांधला थाना पुलिस को चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।
बिजली चोरी रोकने के लिए विद्युत निगम की ओर से कई दिन से अभियान चलाया जा रहा है। बकाया बिल जमा नहीं करने वालों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। इसी के चलते शनिवार की रात अवर अभियंता संदीप कुमार के नेतृत्व में नौशाद, गुलबहार, सुभाष, फेरू, नरेंद्र कुमार कस्बे के मोहल्ला मिर्दगान और गुजरान में चेकिंग करने पहुंचे। अवर अभियंता ने बताया कि बकाया बिल जमा नहीं करने पर पूर्व में कई उपभोक्ता के कनेक्शन काट दिए गए थे, लेकिन फिर से तार जोड़कर बिजली चोरी की जा रही थी। मोहल्ला गुजरान में सुहेल और अमजद के घर पहुंचकर चेकिंग की, तो लोगों ने गाली गलौज की। विरोध करने पर सुहेल और अमजद ने अपने कई अन्य साथियों के साथ मिलकर टीम के साथ हाथापाई कर दी। टीम के लोगों ने किसी से वहां से निकल कर अपनी जान बचाई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को तलाश किया, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगे। उधर, रविवार की सुबह अवर अभियंता संदीप कुमार ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है, जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।