{"_id":"59c7fd6f4f1c1b0d6c8b52d3","slug":"21506278767-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर पर सोता मिला जिला बदर का आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर पर सोता मिला जिला बदर का आरोपी
Updated Mon, 25 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
बाबरी।
जिला बदर घोषित बाबरी गांव निवासी संदीप उर्फ बिल्ली अपने घर पर आराम फरमा रहा था। शनिवार रात पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि संदीप उर्फ बिल्ली को डीएम ने पूर्व में जिला बदर घोषित किया था। जिसके बाद आरोपी अपने जनपद में प्रवेश नहीं कर सकता है। यदि किसी परिस्थिति में वह घर आता भी है, तो उसकी सूचना पुलिस को जरूर दी जाएगी। बावजूद इसके संदीप शनिवार रात घर पर सोता मिला। थानाध्यक्ष ने बताया कि रविवार को आरोपी संदीप को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया।