{"_id":"5b3d1d794f1c1b86468b49d4","slug":"201530731897-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर का देवा, बनकर घूम रहा था शामली का मुस्तकीम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सहारनपुर का देवा, बनकर घूम रहा था शामली का मुस्तकीम
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
विजय चौक पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया। जांच में उसने अपना आधार कार्ड दिखाया। पुलिस ने शक होने पर पूछताछ की तो आधार कार्ड फर्जी मिला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा चालान कर दिया।
मंगलवार रात विजय चौक पर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। पुलिस द्वारा नाम पूछे जाने पर उसने अपना नाम देवा निवासी रेलवे रोड सहारनपुर बताया और इसके संबंध में आधार कार्ड भी पुलिस को दिखाया। आधार कार्ड पर शक होने पर पुलिस युवक को कोतवाली में ले आई। जहां उससे कड़ाई से पूछताछ की गई। तब युवक ने अपना असली नाम मुस्तकीम निवासी हरेंद्रनगर शामली बताया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया। एसआई सत्यनारायण दहिया का कहना है आरोपी युवक ने पुलिस को अपना नाम पता फर्जी बताया और साथ ही फर्जी आईडी भी दिखाई। पुलिस टीम इस मामले की जांच भी कर रही है।