फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   राम प्रधान और उसके साथियों के खहिलाफ रर पोर्ट दर्ज

राम प्रधान और उसके साथियों के खहिलाफ रर पोर्ट दर्ज

Fri, 18 Aug 2017 01:28 AM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
राम प्रधान और उसके साथियों के खहिलाफ रर पोर्ट दर्ज
झिंझाना (शामली)। गांव श्यामली श्यामला निवासी युवक ने ग्राम प्रधान और उसके दो साथियों के खिलाफ जानलेवा हमला तथा जातिसूचक शब्द कहकर अपमान करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट न्यायालय के आदेश पर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

गांव श्यामली श्यामला निवासी सतीश कुमार ने बताया कि अप्रैल 2017 में उसे और उसके पुत्र आर्यन को ऊन से गांव लौटते समय रास्ते में वर्तमान प्रधान महक सिंह और उसके साथी कृष्णपाल एवं लोकेंद्र ने रोक लिया। गाली गलौज की और जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। विरोध करने पर पिता-पुत्र पर बलकटी और डंडों से हमला कर दिया। इसके बाद दोनों ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बाद में सतीश कुमार ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया। न्यायालय के आदेश पर ही बृहस्पतिवार को पुलिस ने ग्राम प्रधान महक सिंह, कृष्णपाल और लोकेंद्र के खिलाफ जानलेवा हमला करने और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली। थाना प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि मुकदमे में एससी एसटी लगने के कारण इसकी जांच सीओ झिंझाना वीरपाल सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed