फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पिता ने डांटा तो किशोरी ने खाया जहर, गंभीर

पिता ने डांटा तो किशोरी ने खाया जहर, गंभीर

Mon, 19 Jun 2017 12:12 AM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
पिता ने डांटा तो किशोरी ने खाया जहर, गंभीर
शामली।
विज्ञापन

फुगाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम-प्रसंग के चलते पिता के डांटने पर किशोरी ने जहर खा लिया। परिजनों ने उसके नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है।

फुगाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी का गांव के एक युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस बात का भनक उसके परिजनों को लग गई। किशोरी युवक के साथ शादी करना चाहती थी। इस पर उसके परिजन तैयार नहीं थे। रविवार को फिर इसी बात को लेकर किशोरी तथा उसके पिता के बीच कहासुनी हो गई। इस पर किशोरी ने जहर खा लिया। किशोरी की हालत बिगड़ गई। इस पर परिजनों में हड़कंप मच गया। रविवार दोपहर परिजनों ने उसको शामली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के मुताबिक किशोरी की हालत चिंताजनक है। उधर, सूचना मिलने पर शामली कोतवाली पुलिस भी अस्पताल में पहुंच गई और परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed