फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   विवाहिता का शव पंखे से लटका मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

विवाहिता का शव पंखे से लटका मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Mon, 03 Jul 2017 12:27 AM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता का शव पंखे से लटका मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
थानाभवन (शामली)। महिला का शव उसके घर में पंखे से फांसी पर लटका हुआ मिलने से सनसनी फैल गई। महिला के परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज की मांग को लेकर मारपीट कर महिला की हत्या करने का आरोप लगाया है। विवाहिता चार दिन पूर्व ही परिजनों के साथ सुलह के बाद ससुराल लौटी थी।
विज्ञापन

थानाभवन के गांव कुतुबगढ़ में रविवार की सुबह 21 वर्षीय प्रतिभा का शव उसके कमरे के पंखे से बंधी चुन्नी से फांसी पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पंखे से उतारकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुतुबगढ़ निवासी सोमदत्त का पुत्र राहुल सेना में नौकरी करता है। राहुल की शादी हरियाणा के दादरी जनपद के गांव बोधकला निवासी प्रतिभा के साथ हुआ था। प्रतिभा की मौत की सूचना पर उसके पिता देवेंद्र पहुंच गए। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपी सास, ससुर, पति व दो ननदों गुड्डों व मिंटो के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित पिता ने बताया कि प्रतिभा का शव पंखे की पंखुड़ी से लटका मिला है। कमरे के दीवारों व दरवाजों पर चप्पलों के निशान, टूटी हुई चुड़ियां के साथ धारदार हथियार व लाठी भी मिली है। मृतका के सिर में चोट के निशान भी मिले हैं। देवेंद्र ने बताया कि शादी के बाद से ही आरोपी दहेज की मांग को लेकर बेटी से मारपीट करते रहते थे। विवाद के चलते ही ससुरालियों ने मेरी बेटी को घर से निकाल दिया था। समझौता होने के बाद प्रतिभा को उसके पिता ने चार दिन पूर्व ही ससुराल भेजा था। मृतका का पति राहुल सेना में देहरादून में तैनात है। राहुल की पहली पत्नी से राहुल का तलाक होने के बाद उसकी प्रतिभा से दूसरी शादी आठ माह पूर्व हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed