फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   खेत में धान लगा रही युवती को दबोचा

खेत में धान लगा रही युवती को दबोचा

Sat, 11 May 2019 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
खेत में धान लगा रही युवती को दबोचा
खेत में धान लगा रही युवती को दबोचा
विज्ञापन

झिंझाना। थानाक्षेत्र के एक गांव में शनिवार की दोपहर युवती खेत में धान रोप रही थी। आरोप है कि उसी समय गांव का एक युवक अपने दो साथियों के संग बाइक पर आया और बदनीयती से युवती को दबोच लिया। युवती ने शोर मचाया तो उसके माता-पिता पहुंच गए। विरोध करने पर आरोपियों ने युवती के माता-पिता से मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने एक युवक को नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
उड़द की फसल जोतने का आरोप
चौसाना। क्षेत्र के गांव गंगारामपुर में ओमप्रकाश ने पुलिस चौकी पर दी तहरीर में बताया कि उसने गांव के लोगों की दस बीघा कृषि भूमि को ठेके पर ले रखा है। ओमप्रकाश ने सरसों की फसल के बाद उड़द की बुआई कर दी थी। अगले दस दिन में फसल पकने पर उसकी कटाई की जानी थी। पीड़ित का कहना है कि वह बीमार होने पर अस्पताल में भर्ती थी। इसी का फायदा उठाकर गांव के कुछ लोगों ने उसकी उड़द की फसल को जोत दिया। पीड़ित का आरोप है कि उसने आरोपियों के घर पहुंचकर फसल जोतने की बात पहुंची तो उन्होंने उसे मारपीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने सात लोगों के खिलाफ चौकी पर तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई। चौकी प्रभारी बीनू सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पत्नी पर गला दबाने का आरोप
शामली। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी करीब 15 साल पहले हुई थी। करीब छह माह से वह बीमार चल रहा है। शुक्रवार रात को किसी बात को लेकर उसका अपनी पत्नी से विवाद हो गया। आरोप है कि पत्नी ने उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उसे बचाया। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed