{"_id":"5cd5ba8ebdec22072b5a51db","slug":"181557510798-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को जान से मारने का प्रयास, देवर पर दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
विवाहिता को जान से मारने का प्रयास, देवर पर दुष्कर्म का आरोप
कैराना। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने मायके में रह रही विवाहिता को जान मारने की कोशिश की गई। आरोप है कि विवाहिता को बचाने आए भाई का भी हाथ तोड़ दिया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
शुक्रवार को कैराना क्षेत्र निवासी विवाहिता ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी छह माह पूर्व हुई थी। आरोप है कि शादी के समय दिए गए दहेज से ससुराल वाले खुश नहीं थे। ससुराल वाले दहेज में गाड़ी और पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर आरोपियों ने दो माह पूर्व उसे मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया था, जिसके बाद से वह मायके में रह रही है। मंगलवार को उसके ससुराल वाले लाठी डंडे लेकर मायके पहुंचे और दहेज की मांग करने लगे। मना करने पर उसके देवर ने दुष्कर्म किया और साथ में आए ससुराल वालों ने गले में चुनरी का फंदा डालकर मारने की कोशिश की। शोर मचाने पर उसका भाई पहुंचा तो आरोपियों ने लाठी डंडो से हमला कर घायल कर दिया। शोरशराबा सुनकर मोहल्ले के लोगों के आने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस का कहना है तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।