फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   होली के हुड़दंग में कई स्थानों पर मारपीट में 15 लोग घायल

होली के हुड़दंग में कई स्थानों पर मारपीट में 15 लोग घायल

Fri, 22 Mar 2019 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
होली के हुड़दंग में कई स्थानों पर मारपीट में 15 लोग घायल
शामली। जिले में दुल्हैंडी के दिन कई स्थानों पर मारपीट हुई। इसमें करीब 15 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव बधेव में संदीप और सागर के बीच मारपीट हो गई। घायल होने पर दोनों का अस्पताल में उपचार कराया गया। दोनों पक्षों ने पुलिस को सूचना दी, हालांकि बाद में समझौता होने पर पुलिस में मामला दर्ज नहीं हुआ। इसी थानाक्षेत्र के गांव गोहरनी में रंग डालने का विरोध करने पर शिवा के साथ कुछ युवकों ने मारपीट कर दी। मोहल्ला रेलपार में लक्ष्मण और प्रवीण पक्ष के बीच मारपीट हुई। कोतवाली क्षेत्र के गांव झाल में बालेश के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने इसे नाली विवाद में मारपीट होना बताया है। गांव खेड़ीकरमू और हसनपुर में भी दो पक्षों के बीच मारपीट होने की सूचना मिली। बाबरी थानाक्षेत्र के गांव आदमपुर में दीपक और तेजपाल के बीच मारपीट हुई। इनके अलावा गांव कैड़ी में भाई के साथ मारपीट करने और एक अन्य मामले में महिला से मारपीट करने के मामले में चार लोगों का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया। गांव सोंटा में महिलाओं के बीच कहासुनी होने पर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। इनमें एक पक्ष से दो और दूसरे पक्ष से तीन घायल हुए। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता होने के कारण मामला दर्ज नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed