फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   क र में लिफ्ट देकर युवक पर पिस्टल तानी, मारपीट, लूट करने के बाद बांधकर डाल गए

क र में लिफ्ट देकर युवक पर पिस्टल तानी, मारपीट, लूट करने के बाद बांधकर डाल गए

Sun, 31 Mar 2019 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
क र में लिफ्ट देकर युवक पर पिस्टल तानी, मारपीट, लूट करने के बाद बांधकर डाल गए
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में विजय चौक पर खड़े युवक को कार में लिफ्ट देकर उससे नकदी और आधार कार्ड लूट लिया। कार सवार युवक उसे बांधकर रजबहे की पटरी पर डालकर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर दी है।
जिला मुजफ्फरनगर के कस्बा बुढ़ाना निवासी बिलाल ने बताया कि शनिवार रात करीब नौ बजे वह कैराना जाने के लिए शामली में विजय चौक पर बस न मिलने पर किसी वाहन की इंतजार में खड़ा था। उसी समय एक कार आकर रुकी। कार में सवार चालक समेत तीन लोगों ने उससे पूछा कि कहां जाना है। कैराना जाने की बात कहकर उसे कार में बैठा लिया। रास्ते में पूर्वी यमुना नहर पुल से आगे रजबहे पर उन्होंने कार को रोक लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच कार चला रहे युवक ने यह कहकर उसे छुड़ाया कि यह वह नहीं है। इसके बाद उसकी जेब से आधार कार्ड, पेन कार्ड और कुछ रुपये निकाल लिए। नाम पते की पुष्टि होने के बाद कार सवार लोगों ने हाथ पैर बांधकर उसे रजबहे के किनारे डालकर फरार हो गए।
विज्ञापन

बिलाल के चाचा इलयास ने बताया कि रात के करीब साढ़े दस बजे तक जब बिलाल घर नहीं पहुंचा तो उन्हें चिंता हुई और उसकी तलाश में शामली के लिए चल दिए। तलाश के दौरान रजबहे के निकट बिलाल बदहवास हालत में मिला। इसके बाद डायल 100 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। इसके बाद कोतवाली में घटना की तहरीर दी गई। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर का कहना है यह मामला जानकारी में आया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपहरण करने की थी साजिश
शामली। जिस तरह से युवक को कार में लिफ्ट देकर पिस्टल तानकर मारपीट की गई और यह कहकर छोड़ा गया कि यह वह नहीं है, उससे इस बात की आशंका बनी है कि कार सवार लोगों को किसी दूसरे युवक की तलाश थी। कार सवार लोग किसी का अपहरण करने की फिराक में थे या फिर किसी रंजिश के चलते उसके साथ गंभीर चोट पहुंचाने की योजना था। हालांकि अधिकारिक तौर पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। पुलिस की जांच के बाद ही असलियत का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed