{"_id":"5af87ea24f1c1bdd408b5064","slug":"171526234786-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारदार हथियार से युवक पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धारदार हथियार से युवक पर हमला
Updated Sun, 13 May 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। घर से बाजार सामान लेने जा रहे एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
मोहल्ला खैलकलां नई बस्ती निवासी साहिब रविवार सुबह नौ बजे घर से पैदल बाजार में सामान लेने के लिए जा रहा था। तभी मोहल्ले में ही एक दुकान करने वाले युवक ने उसे रास्ते में रोका और धारदार हथियार से हमला कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। बाद में परिजन घायलावस्था में युवक को लेकर कोतवाली पहुंचे, जहां से पुलिस ने उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। उधर, पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। उधर, कैराना के मोहल्ला छड़ियान निवासी जरीना ने कोतवाली में तहरीर दी कि रविवार पूर्वाह्न 11 बजे वह अपने घर पर बैठी हुई थी। आरोप है कि तभी उसके पुत्रों, पुत्रवधू तथा एक अन्य ने गाली-गलौज कर मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी।