{"_id":"594d6c2d4f1c1b25588b4814","slug":"171498246189-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुओं के अवैध कटान पर मारा छापा, मीट बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशुओं के अवैध कटान पर मारा छापा, मीट बरामद
Updated Sat, 24 Jun 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पशुओं के अवैध कटान पर मारा छापा
कैराना। घर के अंदर अवैध कटान की सूचना पर पुलिस ने छापा मार कर 40 किलो मीट बरामद कर लिया। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। शुक्रवार सुबह सात बजे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला शेखबद्या में फुरकान के मकान पर छापा मारा। मौके पर फुरकान व उसका सगा भाई सलमान एक कटडे़ को काट रहे थे। पुलिस को देखकर फुरकान मौके से फरार हो गया, जबकि सलमान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से एक कटडे़ की खाल, 40 किलो मीट, छूरा, बुगता बरामद किए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में फुरकान व सलमान निवासी मोहल्ला शेखबद्या के विरुद्ध पशुक्रूरता अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। ब्यूरो