{"_id":"5b3d1d7b4f1c1bc5248b47f8","slug":"161530731899-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी की जमानत को चार लाख रुपये मांगने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्यारोपी की जमानत को चार लाख रुपये मांगने का आरोप
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी से न्याय की गुहार लगाई
कैराना (शामली)।
पांच दिन पूर्व हरियाणा के गोहाना में कैराना निवासी मजदूर मोबीन की हत्या के प्रकरण में जेल में बंद हत्यारोपी की जमानत कराने के लिए आरोपी पक्ष के लोगों पर चार लाख रुपये की धनराशि मांगने का आरोप लगा है। पीड़िता ने एसपी को पत्र भेजकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
नगर के मोहल्ला अफगानान घोसाचुंगी निवासी मंसूरा ने एसपी शामली को भेजे गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका पुत्र सादिक हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव ब्रह्मणबली में राजमिस्त्री था। पांच दिन पूर्व वहां मजदूरी करने वाले मोबीन निवासी मोहल्ला अफगानान की आपसी कहासुनी के बाद शराफत ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी, इसमें थाना गोहाना में आरोपी के विरुद्घ हत्या का मुकदमा दर्ज है और उसे वहां से पुलिस ने जेल भेज दिया है। आरोप है कि हत्यारोपी पक्ष के नौ लोग हाथों में लाठी-डंड़े और तबल लेकर उसके घर में घुस आए और हत्यारोपी की जमानत कराने के लिए चार लाख रुपये की मांग की। जब उन्होंने रकम देने से मना कर दिया, तो उन्हें हत्या करने की धमकी दी गई। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों की धमकी के बाद से उसके परिवार के लोग भयभीत हैं। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।