{"_id":"5aff26154f1c1b5c798b4fce","slug":"161526670869-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन के शौचालय में मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्टेशन के शौचालय में मिला युवक का शव
Updated Sat, 19 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। रेलवे स्टेशन पर बने सार्वजनिक शौचालय में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जीआरपी ने शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के परिजनों को पुलिस ने सूचना दे दी है।
शुक्रवार की सुबह रेलवे स्टेशन के शौचालय में करीब 26 साल के युवक का शव पड़ा हुआ था। ट्रेन का इंतजार कर लोगों ने इसकी सूचना जीआरपी को दी। जीआरपी ने लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला और उसकी शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। कुछ देर बाद लोगों ने उसकी शिनाख्त मोनू पुत्र ओमपाल निवासी बुढ़ाना के रूप में की। इसके बाद युवक के परिजनों को जीआरपी ने सूचना दे दी। पुलिस के अनुसार युवक के बारे में पता लगा कि वह नशेे का आदि था और ई-रिक्शा चलाता था। मौत कैसे हुई? इसके संबंध में उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ जीआरपी राकेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।