{"_id":"59a9ad094f1c1bef278b4bf9","slug":"161504292105-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांधला के व्यापारी को लूट के बाद हरियाणा में मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कांधला के व्यापारी को लूट के बाद हरियाणा में मारी गोली
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में लूटपाट का विरोध करने पर व्यापारी को गोली मारी
कांधला(शामली)। कस्बा निवासी कपड़ा व्यापारी को हरियाणा के पानीपत में बदमाशों ने लूटपाट का विरोध करने पर गोली मारकर घायल कर दिया। उसे गंभीर अवस्था में पानीपत के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
कस्बे के नई बस्ती निवासी शुभान पुत्र काला पानीपत में कपड़े का व्यापार करता है। परिजनों के अनुसार शुभान बृहस्पतिवार शाम पानीपत मार्केट से पैसा एकत्र कर अपने घर कांधला आ रहा था। उसी समय पानीपत से दो बाइक सवार बदमाश व्यक्ति उसका पीछा करते हुए पानीपत मार्ग पर पहुंचे और शुभान को हथियारों के बल पर रोक लिया। उसके द्वारा विरोध किए जाने पर बदमाशों ने शुभान को गोली मारकर घायल कर दिया। उसके पास से 20 हजार की नगदी लूटकर फरार हो गए। राहगीरों की मदद से उसे पानीपत के एक निजी चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। परिजनों के अनुसार वहां उपचार के दौरान शुभान की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पीड़ित के भाई की ओर से थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।