कैराना। पुलिस ने बुधवार रात मुठभेड़ के दौरान घायल बदमाश तीतरवाड़ा निवासी मुस्तफा को गिरफ्तार करते हुए भारी मात्रा में असलाह बरामद किए थे। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी का चालान करके कोर्ट में पेश कर दिया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
बुधवार रात मामौर सहपत बंधे पर मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने तीतरवाड़ा निवासी मुस्तफा को गिरफ्तार कर लिया था। मुस्तफा के पैर में गोली लगी थी जबकि बदमाश की फायरिंग में कांस्टेबल सचिन भी घायल हो गया था। कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने बताया कि पकडे़ गए बदमाश से 4 देशी पिस्टल 32 बोर, 32 बोर के आठ कारतूस, 10 तमंचे 315 बोर व 14 कारतूस 315 बोर के बरामद हुए थे। इसके अलावा आरोपी के पास से एक बाइक भी बरामद हुई थी। कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने बताया कि बदमाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर कोर्ट में पेश कर दिया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।