फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   अवैध पशु कटान के आरोप में प्रधान का पुत्र गिरफ्तार

अवैध पशु कटान के आरोप में प्रधान का पुत्र गिरफ्तार

Mon, 24 Jun 2019 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
अवैध पशु कटान के आरोप में प्रधान का पुत्र गिरफ्तार
अवैध पशु कटान के आरोप में प्रधान का बेटा गिरफ्तार
विज्ञापन

कैराना। पुलिस ने मोहम्मदपुर राई के जंगल में छापेमारी कर अवैध कटान के आरोप में ग्राम प्रधान के पुत्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 55 किलो पशु का मीट और वध करने के उपकरण बरामद किए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है।

सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे पुलिस ने मुखबिर की अवैध पशु कटान की सूचना पर क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर राई के जंगल में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान आरोपी मौके से फरार होने लगा, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। पुलिस ने मौके से 55 किलो मीट, छुरा, कुल्हाड़ी, सरिया बरामद किया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम नौशाद निवासी ग्राम मोहम्मदपुर राई बताया। पुलिस के मुताबिक नौशाद को ग्राम प्रधान यूसुफ का पुत्र है। पुलिस आरोपी को हिरासत में कोतवाली ले आई। पुलिस ने बरामद मीट को परीक्षण के लिए भिजवाया है, जबकि बाकी मीट को जमीन में गड्ढा खुदवाकर दबवा दिया गया है। इस संबंध में मोहम्मदनपुर राई ग्राम प्रधान यूसुफ ने बताया कि किसी ने पुलिस को गोकशी की झूठी सूचना दे दी थी। उधर, कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में बरामद मीट भैंसें का लग रहा है, जिसे जांच के लिए भेजा गया है। मामले में आरोपी नौशाद के विरुद्ध अवैध कटान की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed