{"_id":"5cf95ae9bdec22075e07811a","slug":"15598456032-shamli-news188","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को अगवा करने की कोशिश, एक आरोपी दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महिला को अगवा करने की कोशिश, एक आरोपी दबोचा
विज्ञापन
महिला को अगवा करने की कोशिश
कैराना। पानीपत रोड पर हरियाणा से परिवार के साथ लौट रही विवाहिता का कार सवारों ने सरेराह अपहरण करने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने विवाहिता, उसके पति व सास के साथ मारपीट की। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया।
मोहल्ला आलकलां निवासी वकील ने कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि उसकी विवाहित भतीजी फातमा ने करीब दस दिन पूर्व आपरेशन से एक बच्चे को जन्म दिया था, जिसके बाद बच्चे की मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार को शाम करीब चार बजे फातमा को उसका पति दिलशाद व सास शाहीन गाड़ी में हरियाणा के पानीपत से दवा दिलाकर लौट रहे थे। यमुना पुल के निकट एक कार ने उन्हें ओवरटेक कर जबरदस्ती रुकवा लिया। आरोप है कि गाड़ी में सवार चार युवकों ने फातमा का अपहरण करने की नीयत से बाहर खींच लिया, जिसके विरोध करने पर आरोपियों ने उसके पति व सास के साथ भी मारपीट की। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।